बस्ती, जनवरी 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र गांधीनगर को अतिक्रमण और जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा और ईओ अंगद गुप्ता की मौजूदगी में व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान ईओ अंगद गुप्ता ने स्पष्ट किया कि मुख्य बाजार की सूरत अतिक्रमण के कारण बिगड़ चुकी है। सड़क की दोनों पटरियों पर पहले से ही लाल पट्टी बनाकर दुकानदारों के लिए सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन अधिकांश दुकानदारों ने उस पट्टी का उल्लंघन करते हुए सड़क तक सामान फैला लिया है। इससे बाजार में आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अब यदि किसी भी दुकानदार ने लाल पट्टी के बाहर सामान रखा या दुकान ...