बस्ती, जुलाई 26 -- बस्ती। शहर में अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिए नगर पालिका ने अभियान चलाया। इस दौरान शहर के मुख्य चौराहों पर बिजली के पोल से अवैध होर्डिंग्स हटाए गए। ईओ अंगद गुप्ता के अगुवाई में रोडवेज तिराहा, कटेश्वर पार्क, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, स्काउट भवन, कंपनी बाग चौराहा और अन्य कई प्रमुख स्थलों से पोलों पर लगे अवैध होर्डिंग्स को नगर पालिका के कर्मचारियों ने एक-एक कर हटाया। इसके अलावा गांधीनगर और मालवीय रोड पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स को हटाया गया। शहर में बिना अनुमति के जगह-जगह अवैध रूप से प्रमुख सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे विद्युत पोलों, पथ प्रकाश के खम्भों, मार्ग में अवरोधक बने अवैध होर्डिंग्स और बैनर को हटाया गया। अवैध होर्डिंग्स को लेकर नगर पालिका प्रशासन को शिकायत मिल रही थी। रास्तों में बेतरतीब तरीके से लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.