प्रयागराज, फरवरी 17 -- महाकुम्भ नगर। महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विचार मंच की ओर से अरैल स्थित सच्चा बाबा आश्रम कुम्भ दर्शन, गांधी दर्शन व विश्व शांति विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का रविवार को समापन हुआ। इस मौके पर बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो़ जीसी त्रिपाठी ने कहा कि गांधी का दर्शन किसी अध्यात्म से कम नहीं है। गांधी को भारत ही नहीं पूरी दुनिया ने अपना आदर्श माना है। मुख्य अथिति स्वामी चंद्र देव मिश्र ने विचार व्यक्त किए। मंच के संस्थापक अध्यक्ष शांति दूत प्रकाश अर्जुन वार ने कहा कि आज विश्व को युद्ध नहीं शांति और नशामुक्त युवाओं की जरूरत है। अध्यक्षता कर रहे आश्रम के प्रबंधक स्वामी प्रवेश ब्रह्मचारी ने कहा कि जीवन में सादगी अपनाने पर बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...