लोहरदगा, अक्टूबर 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। संस्था के संस्थापक सदस्य वज़ीर अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन त्याग, सादगी और संघर्ष का प्रतीक रहा है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से आज़ादी की लड़ाई लड़ी। जबकि शास्त्री जी ने "जय जवान, जय किसान" का नारा देकर किसानों और सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। संस्था के वरिष्ठ लेखपाल धनेश्वर कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में गांधी और शास्त्री जी की शिक्षा और भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.