धनबाद, मई 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानू प्रतापन ने सदर अस्पताल में गांधीगीरी शुरू कर दी है। ओपीडी में ड्यूटी पर लेट आने वाले डॉक्टरों को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम कर रहे हैं। सिविल सर्जन की इस गांधीगीरी से सदर के डॉक्टरों में हड़कंप मचा है। लेट से आने वाले डॉक्टर या तो दूसरे दरवाजे से अस्पताल में प्रवेश करने की कोशिश करते दिखे या सिविल सर्जन की नजरों से बचकर अपने चैंबर में जाते दिखे। बता दें कि सिविल सर्जन कुछ दिनों से सुबह 9.30 बजे सदर अस्पताल में पहुंच कर राउंड लगा रहे हैं। सामान्य तौर पर ये सुबह 11 बजे तक वहां रहते हैं और उसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय स्थित अपने चैंबर में जाते हैं। शनिवार को भी वे निर्धारित समय पर सदर अस्पताल पहुंच गए। तब तक कई चिकित्सक ओपीडी में नहीं आए थे जबकि उनकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से ही शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.