गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आगमन के दूसरे दिन पंकज चौधरी ने महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंगलवार को सबसे पहले वह शास्त्री चौक पहुंचे जहां पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने टाउन हाल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से उनका काफिला गोलघर होते हुए पटेल चौक पहुंचा। जहां उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद काली मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष महराजगंज के लिए निकल गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.