गिरडीह, जनवरी 12 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बुधुडीह पंचायत के बुधुडीह गांव स्थित खेल मैदान में रविवार को लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उक्त टूर्नामेट का पहला मैच गांडेय लीजेंड और बुधुडीह लीजेंड के बीच खेला गया। क्रिकेट मैच का शुभारंभ दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर और राष्ट्रगान गाकर किया। इस अवसर पर बुधुडीह पंचायत के मुखिया नवीन कुमार वर्मा ने कहा कि उक्त टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य आधुनिक बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक मशीन से बाहर निकालना है। आधुनिक बच्चे वर्तमान समय में मोबाइल, ऑनलाइन गेम खेलने में व्यस्त रहते हैं। बच्चों को ये जानना जरुरी है कि घर से बाहर निकल कर बहुत सा खेल खेला जा सकता है। खेल खेलने से हमारा शारारिक और मानसिक विकास होता है जबकि मोबाइल चलाने और ऑनलाइन गेम खेलने से सिर्फ नुकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.