गिरडीह, जनवरी 7 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र के उदयपुर पंचायत के महादेवडीह गांव में संचालित एक माइंस के संचालक मनीष जालान को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है। विलंब से मिली जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी 17 दिसंबर को ही हुई है। बता दें कि मनीष जालान के खिलाफ गांडेय थाना में कांड संख्या 25/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मनीष जालान गिरिडीह के दर्जी मोहल्ला के निवासी हैं। 26 फरवरी 2024 को महादेवडीह माइंस में विस्फोट के दौरान दो मजदूर चपेट में आ गए थे जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। मृतक परसन ओपी के केलाढाब गांव निवासी बुधन रजक था, जबकि घायल व्यक्ति पचंबा थाना क्षेत्र के पनैयडीह गांव निवासी रुप लाल सिंह है। घटना की जानकारी मिलने पर गांडेय पुलिस मामले की छानबीन की थी और मृतक की पत्नी दुलिया देवी के लिखित आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.