उन्नाव, मार्च 26 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात नहर कोठी व रेलवे क्रासिंग के पास दबिश देकर बारह किलो गांजा के साथ छह महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजा की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। माखी थाना व एसओजी की संयुक्त पुलिस ने मंगलवार देर रात अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर छह महिलाओं समेत नौ लोगों के पास से बारह किलो सौ ग्राम गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत के कार्रवाई की है। पुलिस ने दबिश दौरान माखी थाना क्षेत्र के रऊकरना गांव के रहने वाले मनोज पुत्र मिठाई लाल, आशा पत्नी मिठाई लाल, रुपा पत्नी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.