मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद उत्तर प्रदेश के जौनपुर के ट्रक चालक रामसिजोर यादव को शुक्रवार को 15 साल की सजा सुनाई गई। साथ ही, डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हए विशेष एनडीपीएस एक्ट कोर्ट के न्यायाधीश नरेंद्रपाल सिंह ने सजा सुनाई। प्रभारी विशेष लोक अभियोजक मुकेश प्रसाद सिंह ने साक्ष्य पेश किये। जानकारी हो कि कांटी थाना की पुलिस ने 12 जुलाई 2023 को सदातपुर दरभंगा मोड़ से गुप्त सूचना के आधार पर रामसिजोर के ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान केबिन से गांजा भरा 20-20 किलोग्राम का दो बोरा बरामद किया गया। इसके खिलाफ कांटी थाना की पुलिस ने 18 अगस्त 2023 को विशेष एनडीपीएस एक्ट के कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.