संतकबीरनगर, फरवरी 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गांजा तस्कर के गैंग के सरगना समेत छह सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गैंग लीडर सदरे आलम पुत्र जमालुद्दीन निवासी मदारपुर थाना दुधारा का एक सुसंगठित गिरोह है। जिसके गैंग में मुमताज अहमद पुत्र अबुल कमर निवासी छपिया छितौना, दुधारा,लाखन लाल उर्फ लखन गोड़ पुत्र तीरथ प्रसाद निवासी डारीडीहा कोतवाली खलीलाबाद, निजामुद्दीन उर्फ सोम्मन पुत्र अब्दुल रहीम निवासी सालेहपुर दुधारा, प्रदीप चौधरी पुत्र रामजीत निवासी कुर्थिया खलीलाबाद, अभिषेक अग्रहरी पुत्र धर्मेन्द्र निवासी गूदी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती सक्रिय सदस्य है। गैंग लीडर सदस्यों के साथ मिलकर सुसंगठित गैंग बना लिया है। गैंग मुखिया व सदस्य आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ ...