उरई, फरवरी 11 -- उरई। कोतवाली पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर चेकिंग के दौरान झांसी-कानपुर हाईवे स्थित ओवरब्रिज के पास संदिग्ध हालत में खड़े गिरथान प्रधान के पति व पूर्व फौजी सुरेंद्र पाल के साथ दो अन्य लोगों को पकड़ा। सुरेंद्र पाल मौजूदा समय में पाल बघेल विकास महासभा के जिलाध्यक्ष भी हैं। तलाशी लेने पर दो किलो तीन सौ 32 ग्राम गांजा, तीन मोबाइल, कार के साथ पूर्व में बेचे गए गांजे से 80 हज़ार रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेजा गया। मंगलवार रात शहर कोतवाली व स्वाट टीम व कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित अजनारी पुल के नीचे सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी सुनसान रोड पर अंधेरे में लग्ज़री कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने कार को घेरकर पास में खड़े तीन लोगों को पकड़कर पूछताछ की। कार की त...