अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। देघाट पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुछ दिन पूर्व दो अन्य साथियों के साथ 116 किग्रा गांजा तस्करी में शामिल था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। बीती 11 फरवरी को देघाट पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 116 किग्रा गांजा बरामद किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी सुंदर सिंह व खीम सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीसरा आरोपी कुलदीप सिंह मनराल निवासी सिमलग्वैना देघाट मौका देखकर फरार हो गया था। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने देघाट थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। आरोपी पर पांच हजार रुपये का ईनाम रखा गया था। गठित टीम ने आरोपी कुलदीप की गिरफ्तारी के लिए तमाम जगह छापेमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.