पाकुड़, अगस्त 8 -- महेशपुर। एक संवाददाता महेशपुर प्रखंड के देवीनगर पंचायत अंतर्गत गांगमुंडी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका के चयन हेतु आमसभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। आम सभा में बीडीओ सह सीडीपीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, देवीनगर पंचायत के मुखिया मनोज मरांडी, महिला पर्यवेक्षिका चंदा रविदास, कनीय अभियंता संजय मुर्मू, शिक्षक, एएनएम, ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण उपस्थित थे। आम सभा में सेविका पद के लिए कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए। जांचोपरांत नियमानुसार तथा योग्यता के आधार पर सर्वसम्मति से प्रेमलता मरांडी का चयन गांगमुंडी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.