कानपुर, फरवरी 11 -- सिविल लाइन्स स्थित यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में इनरव्हील क्लब ऑफ न्यू कानपुर की ओर से ग़ज़ल-ए-महफ़िल का आयोजन किया गया। प्रो. संजय स्वर्णकार ने अपनी ग़ज़लों से श्रोताओं का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति "आपको देख कर देखता रह गया" और "कैसे सुकून पाऊँ तुम्हें देखने के बाद" सुनकर श्रोताओं ने सराहा। प्रसिद्ध गायिका मनीषा सिंह राजावत ने अपनी खनकदार आवाज़ में "ये ग़ज़ल सी निगाहें, ये शबाब ये अदाएं" तथा "तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे" गाकर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. इन्द्रमोहन रोहतगी ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। तबले पर डॉ. शुभम वर्मा, सिंथेसाइज़र पर प्रेम कुमार शर्मा और पैड पर अनिल सिंह ने संगत दी। मुख्य अतिथि आरती मेहरोत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.