महाराजगंज, फरवरी 17 -- फेसबुक पोस्ट के सुसाइड करने वाले निषाद पार्टी के पूर्व पदाधिकारी धर्मात्मा निषाद का गहमागहमी के बीच सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। धर्मात्मा की मौत के मामले में पनियरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपितों में से एक नामजद जयप्रकाश निषाद और तीन अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और उनके दो पुत्रों का नाम नहीं है। परिजनों का कहना है कि पहली तहरीर बदल दी गई। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि स्पीकर से अनुमति लेकर एफआईआर में नाम शामिल किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रकरण में परिवार के एक सदस्य की नौकरी, मुआवजा और आवास मुहैया कराने का आश्वासन मिला है।पोस्टमार्टम हाउस पर उमड़ी भीड़ पनियरा थाना क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.