मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र के निकटवर्ती एक गांव से बीती रात एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि किशोरी अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी भी ले गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गुरुवार को किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री बुधवार की रात करीब 11 बजे घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, पिता ने नामजद तहरीर देकर गांव के ही लोगों पर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। परिजनों ने बताया कि घर में पुत्री की शादी की तैयारियां चल रही थीं। घटना के बाद से पीड़ित परिवार ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.