कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली ब्लास्ट में नाम आने की बात बताकर महिला को डिजिटल अरेस्ट करने वाले साइबर ठगों ने गहने बेचकर रुपये मंगवाए थे। साइबर ठगी का मास्टरमाइंड दुबई से बैठकर ठगी को अंजाम दे रहा था। क्राइम ब्रांच की जांच में यह जानकारी सामने आयी है। जिसके बाद विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई है। दिल्ली की अलग-अलग यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे दो अन्य छात्रों के नाम भी सामने आए है। इनकी तलाश साइबर सेल कर रही है। दिल्ली बम विस्फोट के बाद लोगों को साइबर ठगों ने नाम शामिल होने की बात कहकर ठगना शुरू किया। साइबर अपराधी सीबीआई, न्यायिक अधिकारी और एटीएस बनकर धमकी दे रहे थे। इसी के चलते बिरहाना रोड निवासी महिला के पास भी कॉल पहुंची। एटीएस अधिकारी बन साइबर ठगों ने उनसे कहा कि उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है। उसको टेरर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.