कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। चार साल पहले एमएससी छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में गवाही देने नहीं आ रहे विवेचक तेजेंद्र सिंह के खिलाफ एडीजे सुभाष सिंह ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामले पर अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी। रेलबाजार निवासी एमएससी छात्रा की 29 दिसंबर 2021 को दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। शव सीओडी पुल के पास बरामद हुआ था। छात्रा के छोटे भाई ने रेलबाजार थाने में छात्रा के साथ पढ़ने वाले सिपाही के बेटे सोमनाथ गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमनाथ साथी सत्यम मौर्य और रावेंद्र विश्वकर्मा उर्फ रवि को जेल भेजा था। तीनों के खिलाफ लूटपाट, गैंगरेप व हत्या की धाराओं में चार्जशीट लगाई गई थी। इस मामले में तत्कालीन विवेचक तेजेंद्र सिंह की गवाही होनी है। उन्हें कई बार समन और जमानतीय वारंट भेजे गए लेकि...