रामपुर, मई 9 -- सपा नेता आजम खां के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी के केस में वादी गवाही को कोर्ट में पेश नहीं हुआ, जिस पर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार ने आजम खां के खिलाफ अजीमनगर थाने में जौहर विवि के लिए जमीन की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया था, जिसमें उसकी गुरुवार को गवाही होनी थी, लेकिन, वह नहीं पहुंचा। जिस पर कोर्ट ने बीडब्ल्यू जारी किए हैं। इस केस में 22 मई को सुनवाई होगी। विवादित बयान मामले में सुनवाई 22 मई को रामपुर। अजीमनगर थाने में आजम खां के खिलाफ दर्ज विवादित बयान दिए जाने के मामले में गवाह कोर्ट नहीं पहुंचा, जिस पर सुनवाई टल गई। इस केस में अब 22 मई को सुनवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.