भागलपुर, अप्रैल 30 -- भागलपुर। परशुराम सेवा संस्थान ने मंगलवार को वारसलीगंज मिरजाहाट स्थित कार्यालय में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण और भगवान परशुराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लेने के साथ हुई। संस्थान के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मौके पर रंजीत कुमार चौबे, कृष्णा नंद तिवारी, सुबोध उपाध्याय, मनोज चौधरी, जय कृष्ण मिश्रा, मुकेश झा, प्रेम प्रकाश तिवारी, मनोज कुमार, नीलकंठ झा, बादल मिश्रा, श्यामल सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.