देहरादून, जनवरी 10 -- सतपुली। गवांणी में भलु लगद फीलगुड संस्था के 11 साल पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। सामाजिक कार्यों के लिए लोगों को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर एवं भलु लगद मांगल टीम द्वारा मंगल गीत से हुआ। संस्था के सुधीर कुमार सुंदरियाल ने 11 वर्षों की सामाजिक यात्रा उपलब्धियों एवं जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा शिक्षा, जल संरक्षण, बंजर खेत आबाद करो अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर जमीनी स्तर पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान संस्था से जुड़े भगवान सिंह राणा एवं ग्राम मल्ड की महिलाओं को सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, वहीं विभिन्न गांवों से आए महिला मंगल दलों ने थड्या-चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.