संभल, फरवरी 10 -- कस्बे में एक होटल के सामने एक व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक गाली-गलौज करते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार दोपहर बबराला बस स्टैंड के समीप एक होटल के पास की है। वायरल वीडियो में पीड़ित असहाय स्थिति में नजर आ रहा है, जबकि कुछ युवक उसके साथ हाथापाई करते दिखते हैं। सूचना पर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। रजपुरा थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.