प्रयागराज, नवम्बर 6 -- प्रयागराज। निदेशालय मुद्रण एवं लेखन सामग्री उप्र प्रयागराज की ओर से ग्रुप सी के 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्तियां प्रयागराज मुख्य कार्यालय के अलावा लखनऊ, रामपुर और वाराणसी शाखाओं में की जाएंगी। पदों पर भर्ती के लिए मुख्यालय ने शासन को अधियाचन भेज दिया है। भर्ती उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए होगी। राजकीय मुद्रणालय(गवर्नमेंट प्रेस) में पहली बार इतने ज्यादा पदों की नियुक्ति की जाएगी। जिसे मुद्रणालय की प्रोन्नति व भर्ती से संबंधित नयी नियमावली के अंतर्गत किया जाएगा। अप्रैल में कैबिनेट से इस नियमावली को मंजूरी मिली थी। ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आयोग की ओर से विज्ञापन निकाला जाएगा। प्रयागराज स्थित मुख्यालय ने रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए अधियाचन शासन को भेजा है। बता दें कि मुद्रणालय के कर्मचारियों ने न...