अलीगढ़, अगस्त 3 -- जवां, संवाददाता। क्षेत्र के गांव भोजपुर गढ़िया की 22 दिन की बच्ची का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। शव पूरी तरह गल चुका था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके लिए बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। गांव भोजपुर गढ़िया निवासी यवनेश कुमार की शादी छह साल पहले दादों क्षेत्र के नगला मंदिर खुशीपुरा निवासी नगीना पुत्री सुरेश से हुई थी। इन पर दो बेटियां हैं। आठ जुलाई को नगीना ने तीसरी बेटी को जन्म दिया। इससे वह खुश नहीं थी। बुधवार को जब यवनेश के परिजन घर से बाहर गए हुए थे, तभी उसने बच्ची को नशीला मंजन खिलाकर मार दिया। दोपहर में परिजन लौटे तो यशिका ठंडी पड़ी हुई थी। शरीर नीला था। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सामान्य मौत मानकर शव को गड्ढे में दफना दिया था। शुक्रवार को यवनेश ने पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि तीसरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.