बस्ती, जुलाई 22 -- बस्ती। मुंडेरवा-लालगंज मार्ग पर मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खडौवा गांव के पास गल्ला व्यवसायी को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। सोमवार रात हुई घटना में विनोद अग्रहरी पुत्र रामचंद्र अग्रहरी निवासी जगन्नाथपुर थाना लालगंज घायल हो गए। करीब नौ बजे गल्ले का पैसा लेकर खलीलाबाद से वापस अपने घर जगन्नाथपुर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि वह मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खडौवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात हमलावर ने जान से मारने की कोशिश करते हुए उनके ऊपर गोली चल दिया। करीब छह राउंड फायर किया। गनीमत रही कि गोली विनोद के पैर में लगी। फिर भी विनोद बाइक चलाते रहे। किसी तरीके से विनोद वहां से भाग निकले और महादेवा पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर चौकी पर मौजूद लालगंज थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने तुरंत घायल विनोद को प्राइवेट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.