एटा, फरवरी 20 -- शहर की नवीन खाद्यान्न मंडी परिसर की बदाल हो चुकी सड़कों और जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए शासन ने बजट दे दिया है। मंडी सचिव के अनुसार करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से मंडी का कायाकल्प किया जाएगा। नवीन खाद्यान्न मंडी परिसर के अंदर की सड़कें लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। इससे मंडी में आने वाले भारी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आवागमन में काफी परेशानी होती है। शुक्रवार को गल्ला मंडी सचिव कपिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन से मिले 2.5 करोड़ रुपये के बजट से मंडी परिसर की सभी आंतरिक सड़कों का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। इससे मंडी में आने वाले किसानों और व्यापारियों को उबड़ खाबड़ सड़कों से मुक्ति मिलेगी। सड़कों के साथ-साथ मंडी परिसर में जल निकासी की समस्या भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। हल्की बारिश में ही मंडी में जलभर...