बस्ती, जून 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर थाना पुलिस ने महिलाओं के गले से चेन चुराने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों संतकबीरनगर के बखिरा की रहने वाली हैं। थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने बताया कि गत तीन जून को समय माता मंदिर बलुआ में दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी की घटना सामने आई थी। इसके बाद से ही पुलिस टीम आरोपितों की तलाश में जुटी थी। लालगंज थानाक्षेत्र के जगरनाथपुर निवासी पूनम यादव ने तहरीर देकर बताया था कि गत तीन जून को समय माता मंदिर बलुवा शुक्लपुरवा में दर्शन के लिए गई थीं। इस दौरान अज्ञात महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन चुरा ली थी। साथ ही बगल खड़े उनके पति का पर्स भी निकाल लिया था। जिसमें आधार कार्ड व सात-आठ सौ रुपये थे। इसके अलावा बेबी पांडेय के भी गले से सोने की चेन चोरी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज...