मुरादाबाद, मार्च 15 -- होली पर गले मिलने से मना करने पर कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवक को गोली मार दी। उसके साथी के ऊपर भी तमंचे की बट से हमला किया। पैर में गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला वीरशाह हजारी निवासी अक्षय वाष्णेय बिजली विभाग में काम करता है। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे होली खेलने के बाद अक्षय अपने साथी संजय आर्य के साथ पड़ोस की परचून की दुकान के पास खड़ा था। आरोप है कि उसी समय मछुआपुरा निवासी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू नशे में धुत होकर वहां पहुंच गया। आरोपी अभिषेक सिंह अक्षय के दोस्त संजय आर्य से होली मिलने के लिए कहने लगा। उसने मना किया तो आरोपी अभिषेक ...