मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में सफाई व्यवस्था की निगरानी जल्द ही आधुनिक तकनीक से होगी। निगम प्रबंधन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सफाई कार्य में लगे वाहनों को ट्रैक करने के लिए अब रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) का प्रयोग किया जाएगा। यह डिवाइस शहर के विभिन्न जगहों के अलावा सफाई कार्य में लगे वाहनों पर लगा होगा। इससे सफाई वाहनों की गतिविधि की रियल टाइम में निगरानी की जा सकेगी। मेयर निर्मला देवी ने बताया कि इससे संबंधित एक प्रस्ताव (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) तैयार कर नगर विकास एवं आवास विभाग के मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेजा गया है। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार की ओर से नगर विकास से लिए तैयार कार्य योजना के अनुरूप बनाया गया है। भेजे गए प्रस्ताव में आरएफआईडी को हर वार्ड की गलियों और मोहल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.