शामली, फरवरी 9 -- मोहल्ला मोलानान में गली में कार खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच भीषण मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडों और हाथापाई का सहारा लिया गया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला पुलिस थाने तक पहुंचा है, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला मोलानान निवासी सभासद अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। मृतक बेटी के छोटे-छोटे बच्चे घर पर आए हुए थे, जो बीमार थे। इन्हें अस्पताल में दिखाने के बाद गाड़ी को घर के बाहर गली में खड़ा कर दिया गया था। गली में आने-जाने का रास्ता संकरा होने के कारण कुछ असुविधा हो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी नदीम मौके पर पहुंचा और अफजाल के दामाद सलमान तथा बेटे फहाद के साथ अभद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.