भभुआ, मार्च 22 -- रास्ते में गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है परेशानी वार्ड सदस्य द्वारा इस समस्या को बैठक में रखने के बाद भी नहीं हुई दूर रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की सबार पंचायत के वार्ड तीन की गली में गंदा पानी जमा हो जाने से ग्रामीण रास्ते में ईंट का टुकड़ा रख राह तय कर रहे हैं। जलनिकासी का प्रबंध नहीं किए जाने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। घरों से निकलनेवाला गंदा पानी नाली में बह रहा है। ग्रामीण अपने घर के सामने ईंट रखे हुए हैं, जिससे होकर ग्रामीण अपने घर आ-जा रहे हैं, ताकि गंदा पानी में उनका पैर नहीं पड़ सके। ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव वाले पथ से आने-जाने में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व वृद्धों को हो रही है। वार्ड सदस्या संजू देवी ने बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार बैठक में मुखिया और विभागीय पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.