मथुरा, सितम्बर 20 -- शहर की बुद्धविहार कॉलोनी में शनिवार सुबह आवारा कुत्तों के झुंड ने छह साल की बच्ची पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह घाव हैं। लोगों ने बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह बुद्धविहार निवासी रिंकू की छह वर्षीय पुत्री घर के बाहर गली में खेल रही थी। तभी आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को जगह-जगह काटा। हमले के बाद दहशत में आई बच्ची चीखने लगी। चीखें सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़े और कुत्तों को भगाया। वे बच्ची को जिला अस्पताल ले गए। बच्ची के पिता ने बताया कि कुत्तों के हमलों में उसके कपड़े भी फट गए। जिला अस्पताल में बच्ची को एक सफेद धोती में लपेट कर लाया गया। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.