मैनपुरी, अगस्त 31 -- ब्लॉक सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत पाल में गंदगी का आलम था, जगह-जगह कचरे के ढेर लगे थे। गंदगी से नालियां भी बजबजा रही थी। जिनके कारण मच्छरों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई। वहीं गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से बदहाल पड़ा है। कई हैंडपंप भी पानी देना बंद कर चुके थे। हिन्दुस्तान के बोले संवाद में ग्रामीणों ने इन समस्याओं का रखा तो समाधान होते देर न लगी। ग्रामीणों ने हिन्दुस्तान का आभार जताया। बोले मैनपुरी संवाद के के तहत पाल पंचायत के लोगों की समस्या का प्रकाशन बीते चार जुलाई को किया गया था। खबर छपने के बाद पंचायती राज विभाग हरकत में आया। डीपीआरओ के निर्देश पर प्रधान कृष्णा कुमारी ने गांव में फैली गंदगी को मजदूर लगाकर सफाई कराई। नालियों से निकलने वाली सिल्ट को कूड़ा वाहन से गांव से बाहर फिकवाया गया। वहीं गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.