मैनपुरी, फरवरी 15 -- घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम ढकरई की गलियों में मगरमच्छ घूमता हुआ मिला। उसने गाय के एक बछड़े पर हमला किया तो लोगों की नींद टूट गई। मगरमच्छ को देखते ही चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। डर और दहशत के बीच वन विभाग की टीम को बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से उसे काबू में किया। ट्रैक्टर में लादकर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। बताया गया कि गांव के तालाब में कई दिन से लोगों को मगरमच्छ होने की सूचना मिल रही थी। लोग कई दिन से मगरमच्छ की तालाब के आसपास तलाश भी कर रहे थे। रात दो बजे ग्रामवासी विमल कुमार की गाय के बार बार रंभाने की आवाज पर लोग नींद से जाग गए। गली के किनारे बंधी गाय के बछड़े पर मगरमच्छ हमला कर रहा था। यह देख हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.