फिरोजाबाद, जुलाई 13 -- फिरोजाबाद। बंदरों के बाद अब नगर निगम की टीम ने शहर के आवारा खूंखार कुत्तों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभियान के तहत टीम ने लगभग एक दर्जन आवारा कुत्तों को पकड़ा और फिर वाहन से शहर से बाहर ले जाकर छोड़ दिया। हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद को लेकर बंदरों और कुत्तों से सावन के महीने में भक्तों को आने वाली समस्याओं को उजागर किया था। अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त के अलावा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शनिवार की सुबह सहायक नगर आयुक्त रामनयन के नेतृत्व में डॉग कैचर वाहन के साथ नगर निगम की टीम ऐसे आवारा कुत्तों को खोजने निकली जो काफी खंखार हैं और गलियों के साथ साथ मंदिरों के आसपास लोगों को भयभीत करते हैं। लोग इनके कारण बेहद परेशान हैं। नगर निगम की टीम ने कई वार्डों में जाकर कुत्तों को लेकर स्थिति का जायजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.