मधेपुरा, सितम्बर 14 -- चौसा, निज संवाददाता। चाकू से गला रेतकर साले को गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में युवक की मां ने दामाद सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संबंधित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। बताया गया कि चौसा पश्चिमी पंचायत के वार्ड पांच निवासी मो. जफर आलम की पत्नी व गंभीर रूप से घायल मो. तबरेज की मां अकबरी खातुन ने अपने दामाद पुरैनी थाना क्षेत्र के नरदह निवासी मो. हासीम के पुत्र मो. शहनवाज सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आवेदन में कहा गया है कि उसके पुत्र की हत्या करने की नियत से चाकू से गला रेता गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि गला रेतने के मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.