बाराबंकी, मार्च 26 -- बाराबंकी। दहेज के लिए विवाहिता को जमकर पीटा और दुपट्टा से गलाकस दिया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई तो महिला की जान बची। इस घटना में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। कस्बा इचौली थाना टिकैतनगर निवासी रब्बो पुत्री साई ने तहरीर देकर बताया कि चार वर्ष पहले उसका विवाह ग्राम सराय नेतामऊ थाना टिकैतनगर के निवासी अजय पुत्र फतेहबहादुर से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। गौना के बाद से ही सास माधुरी अधिक दहेज न मिलने का ताना देती थी। पति को भड़काती थी कि तुम्हें मोटरसाइकिल तक नहीं दी। उनकी प्रताड़ना सहती रही। इस बीच छह माह पहले दो बच्चों का जन्म हुआ। 24 मार्च को रात को वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसका पति अजय व सास माधुरी व ससुर फतेह बहादुर पहुंचे। सभी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.