अलीगढ़, मई 6 -- हरदुआगंज, संवाददाता। गांव हरदुआ स्थित रजबहा में पुल के पास रविवार को एक बोरे में युवती का शव मिला। गला में दुपट्टा फंसा था। उसी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई और शव को फेंक दिया। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार सुबह लोग रजबहा की पटरी पर टहल रहे थे तो कुछ लोग पुल की पटरी पर बैठे थे। एक युवक को टाट का बोरा दिखाई दिया, जो संदिग्ध लगा। युवक रजबहा में कूद गया और बोरे को खोल कर देखा तो उसकी चीख निकल गई। बोरे में एक युवती का शव था। इसे देख लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। युवती की उम्र लगभग 22 साल है। उसने काले रंग का सलवार सूट पहन रखा है। गले में दुपट्टा से फंदा लगा हुआ था। जीभ बाहर निकली हुई थी। हरदुआगंज थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.