मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- इन दिनों जनपद में भयंकर ठंड का कहर बरपा हुआ है। दो दिन पहले तीन दिन तक सूरज के दर्शन नहीं होने के कारण अत्यधिक ठंड और शीतलहर ने जनपदवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दो दिन से धूप निकलने पर लोगों को धूप के समय तो ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, परंतु दिन में 12 बजे और शाम 4 बजे के बाद शीतलहर और चुभन भरी ठंड के कारण गलन से बुरा हाल है। मुजफ्फरनगर जनपद में इन दिनों ठंड का भयंकर कहर जारी है। गलन और चुभने वाली ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान और बर्फीली हवाओं के कारण स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है, जिससे लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। बुधवार को तापमान अधिकतम 16.0 व न्यूनतम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप से मामूली राहत, लेकिन शाम होते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.