महाराजगंज, जनवरी 10 -- महराजगंज, निज संवाददाता। मौसम का कहर अभी बना हुआ है। गलन के कारण सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो गई है। पूरा दिन सूर्य के दिखाई नहीं देने से शुक्रवार को पारा लुढ़क कर 7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। सड़कों पर कोहरे ने वाहनों की रफ्तार रोक दी है। सर्द हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। अत्यधिक गलन के कारण बाजार में पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। गुरूवार को दोपहर में हल्की धूप निकलने के शुक्रवार को ठंड ने हर किसी को फिर बेचैन कर दिया है। लोगों द्वारा बड़ी मशक्क्त के साथ अलाव से ठंड भगाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इससे भी सुबह में कोई राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार की सुबह में अधिक कोहरा गिरने से बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल पाए। गलन ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया। गलन ने फेर दिया लोगों के अरमानों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.