सीतापुर, जनवरी 15 -- सीतापुर, संवाददाता। बर्फीली हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। जिससे पारा गिरकर 7.4 डिग्री पहुंच गया है। कड़ाके की ठंडक और गलन बढ़ गई है। जिसने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। हाथ-पैर सुन्न हो जा रहे हैं। वहीं कोहरा भी बढ़ रहा है, ऐसे में वाहनों की रफ्तार में कमी आई है। पिछले दो-तीन दिनों से हालांकि धूप निकल रही है, लेकिन बर्फीली हवाओं से तापमान में कमी आई है। जबकि अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सुबह और रात में घना कोहरा छाया होने से वाहनों की रफ्तार मंद पड़ गई। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत तो मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम होते ही गलन का प्रभाव बढ़ जा रहा है। जनवरी माह में बर्फीली हवाओं के चलने से पारा भी रोजाना लुढ़क रहा है। हवाओं की तेजी ने लोगों को कंपकंपाने को मजबूर कर दिया है। जिससे ...