आगरा, दिसम्बर 20 -- जनपद में लगातार गलनभरी सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर व कस्बों के बाजारों में सर्दी से बचने के लिए सुबह व शाम के समय सन्नाटा पसर जाता है। हाईवे समेत सड़कों पर कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार थम जाती है। दिन में भी लगातार तापमान गिर रहा है। दोपहर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने व सर्द हवा की वजह से लोग अलावा के सामने बैठे दिखे। शुक्रवार की अलसुबह लोग जब सोकर उठे तो घने कोहरे व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की वजह से घरों में ही रहे। दिन में दोपहर तक आसमान में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुई। शहर व कस्बों के बाजारों में लोग दिन में भी अलाव के सामने बैठे रहे। दोपहर बाद हल्की धूप तो निकली, लेकिन लोगों को गलनभरी सर्दी से राहत नहीं मिली। शाम सात बजे तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही लोगों ने घर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.