रांची, फरवरी 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करते हुए सुरक्षा व व्यवस्था संबंधी अहम दिशा-निर्देश दिए हैं। परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। छात्रों को सुबह 10 बजे तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, जबकि परीक्षा 10:30 बजे से प्रारंभ होगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। छात्र पेन-पेंसिल व अन्य दस्तावेज के लिए केवल एक पारदर्शी पाउच का उपयोग कर सकेंगे। सभी परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से स्कूल ड्रेस में केंद्र पहुंचना होगा। दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष इंतजाम बोर्ड ने केंद्रों पर दिव्यांग छात्रों की सुविधा के लिए विशेष केंद्र अधीक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर व्हीलचेयर, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल और 6 फीट की दूरी का पालन अनिवार्य है। ...