मऊ, सितम्बर 19 -- दोहरीघाट। बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के मादी सिपाह में आक्रोशित बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग द्वारा गलत बिल भेजने का आरोप लगाकर आक्रोश जताया। सैकड़ों की संख्या में शुक्रवार की सुबह ग्रामीण मादी सिपाह सब स्टेशन पहुंचे। उपभोक्ताओं ने समस्या समाधान की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मनती, विजय लक्ष्मी, मुखनी, गायत्री, अनुप्रिया, देवन्ति, सुनैना, मुल्की, मेवाती, फूला देवी ने अधिक बिल भेजने और अवैध वसूली का आरोप लगाया। कहा कि आए दिन क्षेत्र में बाईपास, लोड, गलत रीडिंग, अवैध बिल भेजकर मनमानी तरीके से अवैध वसूली की जा रही है। कई बार समस्या को लेकर शिकायत की गई। किन्तु अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका। समस्याओं को लंबित रख मनमानी की जा रही है। मामले को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कारवाई या जांच नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.