जौनपुर, दिसम्बर 5 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर ब्लाक के दाउदपुर गांव निवासी किसानों का नाम सुजानगंज ब्लाक के दाउदपुर गांव के कोड में फीड हो गया है जबकि सुजानगंज ब्लाक के दाउदपुर गांव के किसानों का नाम मछलीशहर में फीड हो गया है। गलत फीडिंग होने के कारण दोनों गांवों के लगभग तीन सौ किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को खाद बीज पर सब्सिडी और अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसानों के नाम पंजीकरण के दौरान मछलीशहर ब्लाक के गांव दाउदपुर के किसानों का नाम गांव की कोड संख्या 201325 के बजाय सुजानगंज ब्लाक के दाउदपुर गांव के कोड 201064 में फीड हो गया। नतीजन उन्हें अपने ब्लाक से कृषि विभाग की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सुजानगंज और मछलीशहर द...