उन्नाव, दिसम्बर 1 -- नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे सोमवार सुबह चीख-पुकार से गूंज उठा, जब मिश्रीगंज गांव के पास गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। बुरी तरह घायल स्कूटी सवार को एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दी। मृतक के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सरायइंदल गांव के निवासी कन्हैया लाल शर्मा पिछले काफी समय से अपने परिवार के साथ कानपुर में घंटाघर स्थित तेलियाना मोहल्ला में किराए पर रहते थे। हालसी रोड पर मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह वह स्कूटी से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह मिश्रीगंज गांव के पास स्थित राजमार्ग से गुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.