नैनीताल, मार्च 23 -- भवाली, संवाददाता। फरसौली में मेहरागांव से भवाली की ओर जा रही एक कार बीच सड़क पर पलट गई। हादसे का कारण एक टैक्सी के गलत दिशा में आना बताया जा रहा है। राहुल डिंगरा की कार गलत दिशा में आ रही एक टैक्सी को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे के बाद टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया। राहुल कार के अंदर आधे घंटे तक फंसा रहा। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। बीच सड़क में पलटी कार की वजह से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जेसीबी की मदद से कार को हटाकर जाम खुलवाया गया। राहुल डिंगरा ने बताया कि वह रोज की तरह अपने काम से भवाली जा रहे थे। एक टैक्सी गलत दिशा से आ गई। उसे बचाने के प्रयास में उनकी कार पलट गई। उन्होंने पुलिस को मामले में तहरीर दी है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मामले में जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.