बुलंदशहर, जनवरी 6 -- 37वे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गाजियाबाद- अलीगढ़ हाईवे पर लुहारली टोल प्लाजा के निकट गलत दिशा में वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान टोल प्लाजा स्टाफ द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।अभियान के दौरान वाहन चालकों को गलत दिशा में वाहन चलाने से होने वाले सड़क हादसों, जान-माल की क्षति एवं कानूनी दंड के बारे में जानकारी दी गई। यातायात पुलिस अधिकारियों ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सही लेन का उपयोग करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के लिए प्रेरित किया।टोल प्लाजा स्टाफ ने पंपलेट वितरित कर एवं प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया। मौजूद वरिष्ठ अधिकारी बजरंग सैनी, विनीत सिंह, उत्तम सिंह, अजीत चौधरी, सोमवीर...