बदायूं, मार्च 19 -- युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने एआरटीओ प्रवर्तन आरबी गुप्ता को ज्ञापन दिया है। जिसमें अवैध तरीके से संचालित बसें बंद कराने की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वॉल्वो बसों में क्षमता से अधिक सावरियां बैठायी जा रही हैं। वॉल्वो सवारी बसें सामान ढोने का भी काम कर रही हैं। मंगलवार को उसहैत से बसें कानपुर जाती हैं एवं कानपुर से दुकानदारों का सामान लेकर आती हैं। दुकानदार बताते हैं कि जीएसटी चोरी करके इन बसों से सामान लाया जाता है। कई बसें बिना परमिट से चल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.